जनवरी 26, 2026 9:53 अपराह्न

printer

शीतकालीन तूफान ‘फर्न’ से उत्तरी अमेरिका में भारी बर्फबारी, प्रमुख हवाई अड्डों पर व्यापक व्यवधान

शीतकालीन तूफान फर्न के कारण उत्तरी अमरीका में भारी बर्फबारी और तेज हवाओं के चलते प्रमुख हवाई अड्डों पर व्यापक व्यवधान उत्पन्न हो गया है। इस कारण खाड़ी देशों की प्रमुख एयरलाइनों ने अमरीका जाने वाली कई उड़ानें रद्द कर दी हैं और उनका समय बदल दिया है।एमिरेट्स ने 24 से 26 जनवरी के बीच दुबई से अमरीका जाने वाली एक दर्जन से अधिक उड़ानें रद्द कर दी हैं।

अबू धाबी स्थित एतिहाद एयरवेज ने भी तूफान के कारण अबू धाबी से अमरीका जाने वाली कुछ उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयरलाइन प्रभावित यात्रियों को वैकल्पिक सेवाओं पर पुनः बुक कर रही है या अपनी धनवापसी की पेशकश की है। इस बीच, कतर एयरवेज ने खराब मौसम का हवाला देते हुए, दोहा से डलास-फोर्ट वर्थ, न्यूयॉर्क जेएफके, वाशिंगटन डलेस और बोस्टन सहित प्रमुख अमरीका हवाई अड्डों के लिए सेवाओं में संभावित व्यवधान की चेतावनी दी है।