जम्मू-कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा ने कहा है कि शिव खोरी जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए जल्द ही हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी। श्री सिन्हा ने कटरा में श्री माता वैष्णो देवी विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में यह बात कही। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचा कार्य अंतिम चरण में है और हेलीकॉप्टर सेवा शुरु होने से वरिष्ठ नागरिकों और दिव्यांगजनों को काफी राहत मिलेगी।
Site Admin | दिसम्बर 27, 2025 9:53 अपराह्न
शिव खोरी जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए जल्द ही हेलीकॉप्टर सेवा शुरू की जाएगी: जम्मू-कश्मीर उप-राज्यपाल