फ़रवरी 14, 2026 10:27 अपराह्न

printer

शिव खोरी गुफा में दर्शन को उमड़े श्रद्धालु, तीन दिवसीय मेला शुरू

जम्मू-कश्मीर में तीन दिवसीय वार्षिक शिव खोरी मेला आज रियासी जिले के पावन शिव खोरी मंदिर में धार्मिक उत्साह और उमंग के साथ शुरू हुआ। जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों और केंद्र शासित प्रदेश के बाहर से हजारों श्रद्धालुओं के इस तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन के दौरान पवित्र गुफा मंदिर में दर्शन करने की उम्मीद है।

सुरक्षित और आरामदायक तीर्थयात्रा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य सेवा, बिजली आपूर्ति और यातायात नियम से संबंधित विस्तृत व्यवस्था की गई है। शिव खोरी मेला रियासी जिले के रानसू में महाशिवरात्रि के दौरान आयोजित होने वाला एक वार्षिक तीन दिवसीय उत्सव है। यह राक्षस भस्मासुर की गुफा से भगवान शिव के बच निकलने की पौराणिक कथा का उत्सव है। यह मेला 16 फरवरी को पारंपरिक दंगल, अनुष्ठानों, प्रार्थनाओं और भक्ति गतिविधियों के साथ समाप्त होगा।