झारखंड में भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज पूर्वी सिंहभूम जिले के चाकुलिया में जनसभा को संबोधित करेंगे। श्री चौहान दोपहर 12 बजे के बाद चक्रधरपुर में और ढाई बजे से नोवामुंडी में जनसभा करेंगे। वहीं भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा आज सरायकेला खरसावां जिले में जनसभा को संबोधित करेंगे। श्री सरमा सिमडेगा और रांची के बुढ़मू प्रखंड के ठाकुरगांव में भी जनसभा करेंगे।
इधर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जमशेदपुर और सरायकेला खरसावां में एनडीए उम्मीदवारों के पक्ष में वोट की अपील करेंगे।