भाजपा के प्रदेश चुनाव प्रभारी और केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज पलामू जिला मुख्यालय मेदिनीनगर में पार्टी की परिवर्तन रैली के समापन समारोह को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। इससे पहले लातेहार में पत्रकारों से बातचीत में श्री चौहान ने कहा कि केन्द्र सरकार को राज्य के किसानों की भी चिंता है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द केन्द्र सरकार भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद, आईसीएआर की एक टीम राज्य में भेजेगी, जो यहां खेती की संपूर्ण संभावनाओं पर विचार करेगी। श्री चौहान ने राज्य की झारखंड की बदहाली के लिए हेमंत सोरेन सरकार को जिम्मेवार ठहराया।