केन्द्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा में मेक इन इंडिया के तहत स्थापित जम्बार बागरी में बैटरी चलित वाहनों की एक निजी फैक्ट्री का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री रहते हुए उन्होंने विदिशा जिले के जंबार बागरी गांव में एक बड़े औद्योगिक क्षेत्र का सपना देखा था जो आज 400 से अधिक औद्योगिक इकाइयों के लक्ष्य के साथ पूरा होते दिखाई दे रहा है।
उन्होंने कहा कि मेक इन इंडिया अभियान से न केवल स्थानीय औद्योगिक इकाइयां बढ़ रही हैं, बल्कि देसी तकनीक से विभिन्न प्रकार की औद्योगिक इकाइयां शुरू हो रही है।