अक्टूबर 28, 2024 11:47 पूर्वाह्न

printer

शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड में महिलाओं की असुरक्षा पर उठाया सवाल

केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड भाजपा के विधानसभा चुनाव प्रभारी शिवराज सिहं चैहान ने कहा कि झारखंड में महिलाएं असुरक्षित हैं। श्री चैहान ने कहा कि सीता सोरेन भाजपा की सम्मानित नेता हैं। उनका अपमान झामुमो सरकार के महिला विरोधी रवैये को उजागर करता है। उन्होंने कहा कि जिस सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन हैं, उसी सरकार का एक मंत्री उनकी भाभी का अपमान कर रहा है। हेमंत सरकार इन मामलों पर लापरवाह है। उन्होंने कहा कि राज्य में मां, बहनों और बेटियों का हर दिन अपमान हो रहा है। श्रीचैहान ने कहा कि चुनाव में झामुमो-कांग्रेस का लंका दहन तय है।