भाजपा के झारखंड विधानसभा चुनाव प्रभारी सह केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज गोड्डा और बोकारो में आयोजित परिवर्तन यात्रा को संबोधित करेंगे। वहीं पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शिवेंदू अधिकारी धनबाद जिले में सिंदरी के बलियापुर में परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे। जमशेदपुर के पोटका स्थित जोड़ी स्टेडियम में आयोजित सभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा और पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन सहित कई नेता शामिल होंगे।
वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी खूंटी के तोरपा स्थित ब्लॉक मैदान में और सिमडेगा जिले के कोलेबिरा स्थित कॉलेज मैदान में आयोजित परिवर्तन सभा को संबोधित करेंगे।