जुलाई 5, 2025 2:08 अपराह्न

printer

शिमला के मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक अत्‍यधिक तेज वर्षा की चेतावनी जारी की

हिमाचल प्रदेश में शिमला के मौसम विभाग ने मानसून के और अधिक सक्रिय रहने के कारण अगले पांच दिनों तक अत्‍यधिक तेज वर्षा की चेतावनी जारी की है। हिमाचल प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने पिछले महीने 20 जून को प्रवेश किया था। पूरे राज्‍य में तेज वर्षा से सामान्‍य जनजीवन पर असर पड़ा है। इस दौरान बादल फटने, अचानक बाढ़ आने और भूस्‍खलन की कई घटनाओं से जान-माल का काफी नुकसान हुआ। राज्‍य आपात कालीन ऑपरेशन के अनुसार भूस्‍खलन के कारण 261 सड़कें अवरूद्ध हैं जबकि 300 बिजली के ट्रांसफार्मर और 281 पेयजल योजनाओं पर असर पड़ा है। मंडी, कांगडा, कूल्‍लू और शिमला जिले बुरी तरह प्रभावित हुए हैं।