चंडीगढ़ में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो-सीबीआई की एक अदालत ने हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले में 2017 के कोटखाई दुष्कर्म और हत्या मामले के एक आरोपी सूरज की हिरासत में हत्या के मामले में पुलिस महानिरीक्षक, जहूर हैदर जैदी और आठ अन्य पुलिसकर्मियों को दोषी ठहराया है। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद चंडीगढ़ में सीबीआई कोर्ट में मुकदमा चलाया गया था। इस मामले में 27 जनवरी को सजा सुनाई जाएगी। दोषी ठहराए जाने के बाद पुलिस महानिरीक्षक जहूर हैदर जैदी और आठ पुलिसकर्मियों को हिरासत में ले लिया गया है। हालांकि, गवाहों के बयान और साक्ष्यों के अभाव में इस मामले में आरोपी तत्कालीन पुलिस अधीक्षक डी. डब्ल्यू. नेगी को बरी कर दिया गया है। गुड़िया हत्याकांड के 14 दिन बाद कोटखई थाने के लॉकअप में आरोपी सूरज की हत्या कर दी गई थी।
Site Admin | जनवरी 19, 2025 7:55 पूर्वाह्न
शिमला में हुए कोटखाई दुष्कर्म और हत्या मामले में सीबीआई कोर्ट ने पुलिस महानिरीक्षक सहित 9 पुलिस अधिकारियों को दोषी ठहराया
