मई 19, 2024 5:15 अपराह्न

printer

शिमला में स्कूली बच्चों ने घर-घर जाकर मतदाताओं को किया जागरूक, केवाईसी एप्प की भी लोगों को दी जानकारी

मतदाताओं को जागरुक करने के लिए चुनाव आयोग द्वारा स्वीप अभियान के तहत कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शिमला ग्रामीण के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भौंट के विद्यार्थियों द्वारा घर घर जाकर लोगों को मतदान के लिए प्रेरित और जागरूक किया गया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने लोगों को केवाईसी एप्प के बारे में जानकारी दी और बताया कि एप्प के माध्यम से मतदाता अपने उम्मीदवार के बारे में पुरी जानकारी हासिल कर सकता है। वहीं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भी बच्चों ने मतदाताओं को जागरूक किया।
 
इस अवसर पर स्कूल की उप प्रधानाचार्य ऋतु शर्मा, बीएलओ निर्मला ठाकुर और स्वीप टीम की नोडल अधिकारी सीमा शर्मा सहित अन्य अध्यापक भी मौजूद रहे।