मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

जुलाई 9, 2024 4:37 अपराह्न

printer

शिमला में लोगों की परेशानी बढ़ा रही बारिश, लोकल बस स्टैंड के नजदीक भूस्खलन

मानसून की बारिश से शिमला के लोकल बस स्टैंड में सिंह सभा गुरुद्वारा के नजदीक भूस्खलन हुआ है। यहां एक नई पार्किंग बनाने का काम चल रहा था। इसी के चलते यहां भूस्खलन हुआ।भूस्खलन की वजह से आधी सड़क मलबे में तबदील हो चुकी है। ऐसे में यहां ट्रैफिक व्यवस्था भी यहां थोड़ी बाधित हुई है।
 
 
शिमला शहर के बीचों बीच सिंह सभा गुरुद्वारा के नजदीक बने इसी लोकल बस स्टैंड से ही ढली, संजौली, पंथाघाटी, मैहली, न्यू शिमला, बीसीएस, नवबहार और छोटा शिमला जैसे कई अन्य उपनगर पहुंचने के लिए बस मिलती है।इसके अलावा यहीं दीन दयाल उपाध्याय क्षेत्रीय अस्पताल भी है। ऐसे में यह बेहद भीड़भाड़ वाला इलाका है।यहां दिनभर बड़ी संख्या में गाड़ियों की आवाजाही होती है। अब सड़क धसने के बाद पुलिस जवानों को ट्रैफिक व्यवस्था संभालने के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
 
 
वहीं शिमला के लक्कड़ बाजार पुराने बस के पास 7 से 8 दुकानों को लैंडस्लाइड का खतरा पैदा हो गया है। एहतियात के तौर पर नगर निगम शिमला ने दुकानों को खाली करने के आदेश दे दिए हैं और सतर्क रहने को कहा है। दुकानों के नीचे रिज मैदान के लिए लिफ्ट बन रही है और बस स्टैंड का निर्माण कार्य चल रहा है।निर्माण के कारण जमीन नीचे से कच्ची हो गई है जिस वजह से ढारों में चल रही दुकानों को ज्यादा खतरा हो गया है।