शिमला जिला के दुरदराज क्षेत्र डोडरा क्वार में सरकारी वित्त योजनाओं से लोगों को जोड़ने के लिए लगाया जाएगा विशेष कैंप,बीमा योजना का लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए सभी विभागों की होगी समीक्षा,केंद्रीय योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के प्रयास जारी- अनुपम कश्यप।
शिमला जिला में सरकारी योजनाओं को लेकर जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक आज शिमला में आयोजित की गई जिसमें उपयुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने बैंकों और विभिन्न विभागों से सरकारी योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए निर्देश दिए। शिमला जिला के दूरदराज़ क्षेत्र डोडरा क्वार में पर्यटन और अन्य गतिविधियों के उत्थान के लिए प्रयास तेज किए जाएंगे जिसके लिए बैंकर्स और विभिन्न विभागों के साथ जल्द ही टोडरा क्वार मे कैम्प आयोजित किया जाएगा।
उपायुक्त शिमला अमित कश्यप ने बताया कि क्षेत्र में प्राकृतिक सुंदरता और यहां का मोटे अनाज की पैदावार व रहन-सहन देश विदेश के लोगों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र है। क्षेत्र में रोजगार और समृद्धि के अवसर स्थापित करने और लोगों को विभिन्न सरकारी लाभकारी वित्तीय योजनाओं से जोड़ा जाएगा। अनुपम कश्यप ने बताया कि शिमला जिला में लोगों को अधिक से अधिक सरकारी योजनाओं से जोड़ने और इन योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए त्रैमासिक बैठक की जाती है जिसमें हर पहलू पर आज समीक्षा की गई । बैठक में फसल बीमा योजना के तहत किसानों को जोड़ने और लाभान्वित करने के मामले में विस्तृत जानकारी ली गयी और इस मामले मे उपायुक्त ने कहा कि किसानो को लाभ सुनिश्चित करने के लिए जल्द सम्बन्धित विभागों और बीमा कंपनियों की विस्तृत समीक्षा की जाएगी। इस मामले पर संज्ञान लेते हुए अनुपम कश्यप ने बीमा कंपनियों से विस्तृत जानकारी ली है की है ताकि इस प्रक्रिया में आ रही दिक्कतों को जल्द सुलझाया जाए और लोगों को लाभान्वित किया जा सके।
बैठक की जानकारी देते हुए यूको बैंक की अग्रणी जिला प्रबन्धक भीमा दत्ता ने बताया कि बैंकर समिति की त्रैमासिक समीक्षा बैठक आज की गई है जिसमें सभी बैंकों के साथ मिलकर विभिन्न योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की गई है ताकि लोगों तक सरकारी योजना का आधिक लाभ पहुंचाया जा सके।