अप्रैल 1, 2024 5:32 अपराह्न

printer

शिमला उपायुक्त ने फागु स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने आज फागु स्थित ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उल्लेखनीय है कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशानुसार ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा किया जाता है। इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।