केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज नई दिल्ली में खतबात-ए-मोदी – लाल किला की फसील से नामक पुस्तक का विमोचन किया। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री प्रधान ने बताया कि यह पुस्तक वर्ष 2014 से 2025 तक प्रधानमंत्री मोदी के स्वतंत्रता दिवस समारोहों पर दिए गए भाषणों का संकलन है। उन्होंने कहा कि इन भाषणों में सबका साथ, सबका विकास और सबका प्रयास के सिद्धांत पर आधारित प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली का प्रमुखता से वर्णन है। उन्होंने बताया कि पुस्तक में अंत्योदय, स्वच्छ भारत अभियान और राष्ट्रीय हित से जुड़े कई अन्य महत्वपूर्ण विषयों को भी शामिल किया गया है। यह पुस्तक प्रधानमंत्री के उर्दू भाषा में अनुवादित भाषणों का संकलन है और इसे उर्दू भाषा के राष्ट्रीय संवर्धन परिषद द्वारा प्रकाशित किया गया है।
Site Admin | जनवरी 5, 2026 6:20 अपराह्न
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने वर्ष 2014 से 2025 तक पीएम मोदी के भाषणों पर पुस्तक ‘खतबात-ए-मोदी’ का विमोचन किया