फ़रवरी 19, 2026 9:11 अपराह्न

printer

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में एआई मॉडलों के शुभारंभ की सराहना की

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में सर्वम और भारतजेन द्वारा एआई मॉडलों के शुभारंभ की सराहना की। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, धर्मेंद्र प्रधान ने एआई मॉडलों के शुभारंभ को फुल-स्टैक एआई अवसंरचना में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण क्षण बताया। धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रदान किए गए अनुकूल वातावरण और नीतिगत समर्थन से देश की अपार प्रतिभाएं तकनीकी और डिजिटल संप्रभुता हासिल करने में सहायक होंगी। उन्होंने कहा कि इससे आने वाले समय में देश की रणनीतिक, आर्थिक और डेटा स्वायत्तता मजबूत होगी।। साथ ही शिक्षा मंत्री ने विश्वास जताया कि भारत की एआई अब विश्व की सेवा के लिए तैयार है।