फ़रवरी 18, 2026 4:26 अपराह्न

printer

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के लिए फ्रांस दूत से की मुलाकात

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के लिए फ्रांस के विशेष दूत से मुलाकात की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री प्रधान ने कहा कि दोनों पक्षों ने आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के क्षेत्र में सहयोग को और बढाने पर चर्चा की। श्री प्रधान ने कहा कि चर्चा अनुसंधान, नवाचार, विज्ञान और उभरती प्रौद्योगिकियों में अधिक सहयोग पर केंद्रित थी। उन्होंने कहा कि मानव-केंद्रित, जिम्मेदार, खुले और समावेशी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस फ्रेमवर्क वैश्विक विकास और समृद्धि के प्रमुख प्रेरक होंगे। श्री प्रधान ने कहा कि भारत और फ्रांस विकास और वैश्विक भलाई को आगे बढ़ाने के लिए सुरक्षित, नैतिक और भरोसेमंद आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।