शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आज भारत की निजी स्टार्टअप कंपनी सर्वम एआई के विश्व स्तरीय एआई मॉडल की प्रशंसा की। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री प्रधान ने बताया कि सर्वम के भारतीय भाषाओं पर केंद्रित उत्पाद, बुलबुल वी3 और सर्वम विजन प्रमुख मानकों पर गूगल जेमिनी और चैटजीपीटी जैसी वैश्विक दिग्गज कंपनियों से भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये एआई उपकरण विशेष रूप से भारतीय भाषाओं और लिपियों में दस्तावेज़ संबंधी जानकारियों को विश्वसनीय रूप से हल कर सकते है।
News On AIR | फ़रवरी 11, 2026 2:35 अपराह्न
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भारत की निजी स्टार्टअप कंपनी सर्वम एआई की प्रशंसा की