मार्च 1, 2026 7:57 अपराह्न

printer

शिक्षा को विद्यार्थियों में आलोचनात्मक सोच, सहानुभूति और ईमानदारी जैसे गुणों का पोषण करना चाहिए: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा है कि शिक्षा को विद्यार्थियों में आलोचनात्मक सोच, सहानुभूति और ईमानदारी जैसे गुणों का पोषण करना चाहिए। वे केरल के पथानापुरम स्थित सेंट स्टीफंस हायर सेकेंडरी स्कूल के शताब्दी समारोह का उद्घाटन कर रहे थे।

इस अवसर पर उपराष्ट्रपति ने कहा कि नशाखोरी के खिलाफ जागरूकता को एक जन आंदोलन बनाना होगा जो सभी बाधाओं को दूर कर सके। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए विकसित केरल आवश्यक है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने में शिक्षण संस्थानों की महत्वपूर्ण भूमिका है।