मई 14, 2025 11:04 पूर्वाह्न

printer

शिक्षा के आदर्श केंद्र बनकर उभर रहे हैं सांदीपनी विद्यालय: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि सांदीपनी विद्यालय प्रदेश में शिक्षा के आदर्श केंद्र बनकर उभर रहे हैं। इनसे शिक्षा व्यवस्था को नई दिशा मिलेगी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में पहली बार शासकीय स्कूलों में प्रायवेट की तर्ज पर खेल-कूद और सांस्कृतिक गतिविधियां संचालित होंगी। सरकारी स्कूल भी प्रायवेट को पीछे छोड़ेंगे। इस वर्ष बोर्ड परीक्षाओं की मेरिट में आए 70 प्रतिशत बच्चे सरकारी स्कूलों से पढ़ाई करने वाले रहे हैं। राज्य सरकार सभी विद्यार्थियों की बेहतर शिक्षा के लिए सभी सुविधाएं दे रही है।

   

मुख्यमंत्री डॉ. यादव मंगलवार को जबलपुर के बरगी हिल्स में सांदीपनी विद्यालय के भूमि-पूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। 

   

गौरतलब है कि सांदीपनी विद्यालय का निर्माण 27 करोड़ 84 लाख की लागत से 11 एकड़ क्षेत्र में किया जाएगा। सर्व सुविधायुक्त विद्यालय में 1 हजार 960 विद्यार्थी एक साथ शिक्षा ग्रहण करेंगे।