मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 5, 2024 7:15 अपराह्न | Teacher's Day

printer

शिक्षकों और अभिभावकों को बच्चों को इस तरह पढ़ाना चाहिए कि वे हमेशा महिलाओं की गरिमा के अनुरूप व्यवहार करें- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु  

 

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने इस बात पर बल दिया है कि शिक्षकों और अभिभावकों को बच्चों को इस तरह पढ़ाना चाहिए कि वे हमेशा महिलाओं की गरिमा के अनुरूप व्यवहार करें। राष्ट्रपति आज शाम नई दिल्ली में राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार समारोह को संबोधित कर रही थीं। राष्ट्रपति ने शिक्षा को समावेशी बनाने के लिए शिक्षकों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में कौशल विकास पर विशेष बल दिया गया है, जिससे बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा।     इस समारोह में 82 शिक्षकों को राष्‍ट्रीय शिक्षक पुरस्‍कार से सम्‍मानित किया गया।