मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 10, 2024 7:45 अपराह्न

printer

शासकीय अधिकारी-कर्मचारी इस भावना से कार्य करें कि वे सरकार के नहीं समाज के सेवक हैंः मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि शासकीय अधिकारी-कर्मचारी इस भावना से कार्य करें कि वे सरकार के नहीं समाज के सेवक हैं। उनकी कार्यशैली में मानवीयता और  संवेदना नजर आनी चाहिए। मुख्यमंत्री ने प्रशासन अकादमी भोपाल में भारतीय प्रशासनिक सेवाभारतीय वन सेवाराज्य सेवा अधिकारियों के संयुक्त आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र को नई दिल्ली से ऑनलाइन संबोधित करते हुए यह बात कही। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम आज से शुरू हुआ है। संयुक्त आधारभूत प्रशिक्षण कार्यक्रम में भारतीय प्रशासनिक सेवा के 9, भारतीय वन सेवा के 15 और राज्य सिविल सेवा के 127 प्रशिक्षु प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।