अक्टूबर 4, 2024 10:53 पूर्वाह्न

printer

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन आज की जा रही है ब्रह्मचारिणी देवी की पूजा-अर्चना

शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन आज शक्ति की अधिष्ठात्री देवी मां जगदम्बा के द्वितीय स्वरूप ब्रह्मचारिणी देवी की पूजा-अर्चना की जा रही है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रदेश भर के शक्तिपीठों और देवी मंदिरों में माँ भगवती का दर्शन पूजन कर रहे हैं। नवरात्र के पहले दिन कल से लोगों ने अपने घरो में भी कलश स्थापना करके माँ दुर्गा की पूजा अर्चना शुरू कर दी है। प्रसिद्ध शक्तिपीठ विन्ध्याचलधाम में कलश स्थापना के साथ ही कल से शारदीय नवरात्र मेला भी शुरू हो गया है। मेले की सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गये हैं। उधर नेपाल की सीमा से लगे बलरामपुर जिले में स्थित देवीपाटन शक्ति पीठ और महराजगंज जिले के आद्रवन स्थित लेहड़ा देवी मंदिर पर भी भोर से श्रद्धालुओं ने दर्शन और पूजन किया। सीतापुर जिले के नैमियशारण स्थित माँ ललिता देवी मंदिर और सहारनपुर में शिवालिक पहाड़ियों पर स्थित माँ शाकुम्भरी देवी मंदिर पर भी कल पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कल गोरखनाथ मंदिर में कलश स्थापना करके माँ भगवती की आराधना की। इससे पूर्व उन्होंने कुसम्हीं जंगल स्थित बुढ़िया माई मंदिर पहुंच कर दर्शन-पूजन किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला