शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन आज रांची समेत पूरे राज्य में मां चंद्रघण्टा की पूजा हो रही है। इस बीच रांची के पुराना विधानसभा मैदान में बनाये गये पूजा पंडाल का आज राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने उद्घाटन किया। इस दौरान राज्यपाल ने सभी राज्यवासियों को नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि माँ दुर्गा का आशीर्वाद सभी पर सदैव बना रहे। उन्होंने सभी के सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए राज्य की तीव्र गति से प्रगति हेतु प्रार्थना की।
Site Admin | अक्टूबर 5, 2024 8:17 अपराह्न
शारदीय नवरात्र के तीसरे दिन आज रांची समेत पूरे राज्य में मां चंद्रघण्टा की हो रही पूजा