शारदीय नवरात्र के छठे दिन आज वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देवी दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की जा रही है। मान्यता है कि माता के कात्यायनी स्वरूप की आराधना से रोग, शोक और संताप का हरण होता है।
इधर, दुर्गा पूजा को लेकर राजधानी रांची समेत राज्यभर में उत्साह का माहौल है। रांची के आधे से अधिक पंडाल खुल चुके हैं और कुछ कल खुलनेवाले हैं।