मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 6, 2024 10:03 अपराह्न

printer

शारदीय नवरात्र के चौथे दिन आज देवी मंदिरों में विशेष पूजा और हवन के आयोजन

शारदीय नवरात्र के चौथे दिन आज देवी मंदिरों में विशेष पूजा और हवन के आयोजन किए गए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि नवरात्रि पर होने वाला कन्या-पूजन मातृशक्ति की आराधना का प्रतीक है। साथ ही नवरात्रिजीवन में ऋतु परिवर्तन की महत्ता को भी स्थापित करती है। मुख्यमंत्री आज सेवा भारती महावीर मंडलभोपाल द्वारा गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एरिया में आयोजित विशाल कन्या-पूजन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। देवास में शारदीय नवरात्री के अवसर पर आज रात स्थानीय सयाजी द्वार पर “शक्ति पर्व“ का आयोजन किया जा रहा है। ‘’शक्ति पर्व’’ में शक्ति आधारित भक्ति गीतनृत्य नाटिका एवं भजन गायन का आयोजन होगा। नवरात्रि के अवसर पर आज रायसेन के बायपास पर स्थित कन्या परिसर में कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस कन्या पूजन में नगर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं का संदेश दिया गया एवं कन्या पूजन के उपरांत छात्राओं को भोजन कराया गया। शिवपुरी में माता मंदिरों पर भक्तों की भारी भीड़ देखी जा रही है। साथ ही गरबा डांडिया महोत्सव भी चल रहे हैं।

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला