शारदीय नवरात्र की महानवमी पर आज कन्या पूजन भी किया गया। पूर्व मुख्यमंत्री और ओड़िशा के राज्यपाल रघुवर दास ने भी जमशेदपुर के भालूबासा स्थित शीतला मंदिर में परिजनों के साथ कन्या पूजन किया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि आदिशक्ति जगत जननी की पूजा प्राचीन काल से की जा रही है, जो भारतीय परंपरा में बालिकाओं और महिलाओं के सम्मान को दर्शाता है।
उधर स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने भी कदमा स्थित आवास पर नौ कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोजन कराया और उनका आशीर्वाद लिया।