आज शारदीय नवरात्र का दूसरा दिन है। सुबह से ही देवी मंदिरों में दर्शन पूजन करने वाले भक्त बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। इसके पहले कल राज्यपाल मंगुभाई पटेल राजभवन में नवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित गरबा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने गरबा महोत्सव का शुभारंभ माँ अम्बे की आरती से किया। राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने सभी को नवरात्र पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी। प्रदेश के आगरमालवा, देवास, मैहर, दतिया और अन्य जिलों में स्थित प्रसिद्ध देवी मंदिरों में आज विशेष पूजा अर्चना का दौर जारी है। हमारी जबलपुर संवाददाता ने बताया कि जिले में नवरात्र के पर्व का उत्साह चरम पर है।
Site Admin | अक्टूबर 4, 2024 12:09 अपराह्न
शारदीय नवरात्र का आज दूसरा दिन, मंदिरों में दर्शन पूजन करने बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं भक्त
