शारजाह मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चितांबरम ने पांचवें दौर में संयुक्त अरब अमीरात के ए. आर. सालेह सलेम पर जीत दर्ज की है। इस जीत के बाद अरविंद साढ़े चार अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गए हैं। ईरान के अमीन तबताबाई और बर्दिया दानेश्वर तथा अमरीका के हंस मोके नीमन और सैम शैंकलैंड चार-चार अंक के साथ संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। शीर्ष वरीयता-प्राप्त अर्जुन एरिगैसी और संकल्प गुप्ता सहित आठ खिलाडी साढ़े तीन अंकों के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं। भारतीय खिलाड़ी अभिमन्यु पुराणिक, लियोन ल्यूक मेंडोंका, पी इनियान और वी. प्रणव सहित 16 खिलाड़ियों के तीन-तीन अंक है। प्रतियोगिता में अभी चार दौर शेष हैं।
Site Admin | मई 19, 2024 12:26 अपराह्न
शारजाह मास्टर्स शतरंज टूर्नामेंट में भारतीय ग्रैंडमास्टर अरविंद चितांबरम ने पांचवें दौर में संयुक्त अरब अमीरात के ए. आर. सालेह सलेम पर जीत दर्ज की