नवम्बर 15, 2024 5:01 अपराह्न

printer

शहरी विकास मंत्री डाॅक्टर प्रेमचंद अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी परियोजना और इससे संबंधित विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा की

 

शहरी विकास मंत्री डाॅक्टर प्रेमचंद अग्रवाल ने स्मार्ट सिटी परियोजना और इससे संबंधित विभिन्न निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि राजधानी देहरादून में स्मार्ट सिटी का काम लगभग पूरा हो चुका है और अक्टूबर 2025 तक ग्रीन बिलिंडग का काम पूरा कर लिया जाएगा। शहरी विकास मंत्री ने अधिकारियों को स्मार्ट सिटी के बाकी बचे कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं।

गौरतलब है कि स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत शहर के दस वार्डो में विभिन्न विकास कार्यों के लिए अब तक 750 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। साथ ही इन वार्डों से बाहर भी 30 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जा रहा है। पूरे नगर निगम क्षेत्र में स्वच्छता बनाए रखने के लिए हर दिन कूड़ा एकत्रीकरण वाहनों का प्रयोग किया जा रहा है।