उदयपुर में आयोजित शरद उत्सव में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त लाहौल स्पीति राहुल कुमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उपमंडल अधिकारी नागरिक केशव राम ने मुख्य अतिथि को टोपी एवं खतग पहना कर स्वागत किया। उपायुक्त राहुल कुमार ने आयोजन को लेकर उप मंडलीय प्रशासन व स्थानीय लोगों को बधाई देते हुए कहा कि इस क्षेत्र की अनूठी संस्कृति अपने आप में एक अलग पहचान लिए हुए हैं इसके संरक्षण व संवर्धन को लेकर प्रशासन भी प्रयासरत है और विश्व के पर्यटन मानचित्र पर एक अलग मुकाम हासिल करने के लिए जिला लाहौल स्पीति में कई गतिविधियां आयोजित की जा रही है और इसी कड़ी में आज यहां पर शरद उत्सव का भी आयोजन किया गया। उपायुक्त राहुल कुमार ने यह भी कहा कि की ज़िला में धार्मिक पर्यटन एवं स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा दिये जाने के उददेश्य से स्नो फेस्टिबल लाहौल शरद उत्सव का प्रथम चरण में केलांग में सफल आयोजन किया गया था। तृतीय व चतुर्थ चरण का शरद उत्सव की तिथियां भी जल्द निर्धारित की जाएगी।
Site Admin | अप्रैल 1, 2024 5:07 अपराह्न
शरद उत्सव में लाहौल स्पीति जिला उपायुक्त ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की