जून 9, 2024 4:55 अपराह्न

printer

श्री नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की तैयारी पूरी

 

श्री नरेंद्र मोदी के लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की तैयारी पूरी हो गई है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राष्‍ट्रपति भवन में आज शाम सात बजकर 15 मिनट पर नए मंत्रिपरिषद को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। श्री मोदी ने शुक्रवार को राष्‍ट्रपति से मुलाकात की थी और नई सरकार के गठन का दावा पेश किया था। भाजपा अध्‍यक्ष जे पी नड्डा की अध्‍यक्षता में एनडीए के शिष्‍टमंडल ने राष्‍ट्रपति से मुलाकात की थी और उन्‍हें इस आशय का पत्र दिया था कि श्री नरेंद्र मोदी को भाजपा संसदीय दल का नेता चुन लिया गया है। एनडीए के घटक दलों के समर्थन पत्र भी राष्‍ट्रपति को दे दिए गए थे।

हमारे संवाददाता ने बताया ह‍ै कि पडोसी देशों और हिन्‍द प्रशांत क्षेत्रों के नेताओं को भी शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है। श्रीलंका के राष्‍ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, सेशल्‍स के उपराष्‍ट्रपति अहमद अफीफ, बांग्‍लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरिशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जुगनाथ, नेपाल  के प्रधानमंत्री पुष्‍प कमल दहल प्रचंड और भूटान के प्रधानमंत्री त्‍शेरिंग तोबगे समारोह में शामिल होंगे।

मॉलदीव और श्रीलंका के राष्‍ट्रपति, मॉरिशस, नेपाल और भूटान के प्रधानमंत्री शपथ ग्रहण समारोह के लिए आज नई दिल्‍ली पहुंच गए। बांग्‍लादेश की प्रधानमंत्री सेशल्‍स के उपराष्‍ट्रपति कल ही दिल्‍ली पहुंच गए थे।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला