केरल के एझिमाला स्थित भारतीय नौसेना अकादमी की पासिंग आउट परेड कल होगी। चीफ़ ऑफ़ डिफ़ेंस स्टाफ, जनरल अनिल चौहान, परेड का निरीक्षण करेंगे। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि यह आयोजन गहन और परिवर्तनकारी प्रशिक्षण प्रक्रिया के समापन को दर्शाता है, जिसके बाद कैडेट भारतीय नौसेना, भारतीय तटरक्षक और मित्र देशों की नौसेनाओं में अधिकारी के रूप में शामिल होने के लिए तैयार होंगे।
परेड में ड्रिल प्रदर्शन, सटीक समन्वय और उच्च स्तरीय सैन्य अनुशासन प्रदर्शित होगा। भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक के मिडशिपमैन और कैडेटों के साथ बांग्लादेश, मालदीव, मोज़ाम्बिक, म्यांमार, सेशेल्स, श्रीलंका और वियतनाम के प्रशिक्षु भी परेड में भाग लेंगे।