प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को असम के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान, श्री मोदी, कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। श्री मोदी गुवाहाटी और उत्तरी गुवाहाटी को जोड़ने वाले ब्रह्मपुत्र नदी पर बने कुमार भास्करवर्मन सेतु का भी उद्घाटन करेंगे।
इसके बाद वे गुवाहाटी स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान के अस्थायी परिसर का उद्घाटन करेंगे और केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित, एक सौ इलेक्ट्रिक बसें राज्य को सौंपेंगे। प्रधानमंत्री मोदी अमीनगांव में हाइपरस्केल डेटा सेंटर का भी शुभारंभ करेंगे। प्रधानमंत्री का गुवाहाटी में भाजपा पदाधिकारियों की एक बैठक को भी संबोधित करने का भी कार्यक्रम है।