शतरंज में, भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी फ्री-स्टाइल ग्रेंडस्लैम प्रतियोगिता में सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गये हैं। अमरीका के लास वेगास में 21 वर्षीय एरिगेसी ने क्वार्टर फाइनल में उज्बेकिस्तान के अब्दुसत्तोरोव नोदिरबेक को हराया। दोनों खिलाड़ियों के बीच पहली गेम ड्रॉ रही, दूसरी गेम में अर्जुन ने दबदबा बनाते हुए पूरा अंक हासिल कर लिया।
Site Admin | जुलाई 18, 2025 1:23 अपराह्न
शतरंज: भारतीय ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगेसी फ्री-स्टाइल ग्रेंडस्लैम प्रतियोगिता में सेमीफाइनल में जगह बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने
