शंघाई सहयोग संगठन राष्ट्राध्यक्ष परिषद की 25वीं बैठक कल चीन के तिआनजिन में शुरू होगी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दो दिन के शिखर सम्मेलन में वैश्विक नेताओं के साथ उच्च स्तरीय विचार विमर्श में शामिल होंगे।
यह सम्मेलन वैश्विक प्रशासन में नए मानकों को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और सदस्य राष्ट्रों में क्षेत्रीय सुरक्षा, संपर्क, सतत विकास और एकजुटता बढ़ाने पर केंद्रित होगा।