मई 26, 2024 7:55 अपराह्न

printer

व्लादिमिर जेलेंस्की ने जो बाइडेन और शी जिंनपिंग से स्विटजरलैंड में होने वाली शिखर बैठक में शामिल होने की अपील की

यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की ने अमरीका के राष्ट्रपति जो बाइडेन और चीन के नेता शी जिंनपिंग से 15 और 16 जून को स्विटजरलैंड में होने वाली शिखर बैठक में शामिल होने की अपील की है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डाले गये एक वीडियो में श्री जेलेंस्की ने कहा कि 80 से अधिक देश इस बैठक में शामिल होंगे लेकिन इसमें श्री बाइडन की उपस्थित अभी स्पष्ट नहीं हुई है। चीन ने भी बैठक में शामिल होने की पुष्टि नहीं की है। उन्होंने कहा कि विश्व के अधिक से अधिक देशों के इस बैठक में शामिल होने से सभी प्रतिबद्धताओं को पूरी होने की गारंटी मिलेगी।

स्विटजरलैंड ने यूक्रेन में शांति हासिल करने के संभावित तौर तरीकों पर चर्चा के लिए एक शिखर बैठक में करीब एक सौ 60 देशों के प्रतिनिधियों को आमंत्रित किया है।