व्यापक खरीदारी के चलते आज प्रमुख घरेलू शेयर सूचकांक आधे प्रतिशत से अधिक की बढ़त के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 419 अंक उछलकर 81 हजार 19 पर बंद हुआ। निफ्टी 157 अंक बढ़कर 24 हजार 723 पर पहुंच गया। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के व्यापक बाजार सूचकांकों ने अग्रणी सूचकांकों से बेहतर प्रदर्शन किया। मिड-कैप सूचकांक में एक दशमलव एक प्रतिशत और स्मॉल-कैप सूचकांक में शून्य दशमलव सात प्रतिशत से अधिक की बढ़त दर्ज की गई।
प्रमुख घेरलू बाजार सूचकांक आज सप्ताह के पहले कारोबारी सत्र में आधा प्रतिशत से अधिक की गिरावट पर बंद हुए। यह गिरावट अधिकांश क्षेत्रों में हुई बिकवाली के बीच आई। पहली तिमाही के कपंनी परिणामों और भारत और अमरीका के बीच व्यापार वार्ता में जारी अनिश्चितता के कारण बाजार की धारणा कमजोर बनी रही।
बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स दशमलव सात प्रतिशत की मंदी से 572 अंक कम होकर 80 हजार 891 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी-50 दशमलव छह-तीन प्रतिशत के नुकसान से 156 अंक कम होकर 24 हजार 681 पर बंद हुआ।
विस्तारित बाजार पर नजर डालें तो यहां भी रूख गिरावट का था। बीएसई मिडकैप सूचकांक दशमलव सात प्रतिशत से अधिक नुकसान में रहा और स्मॉल-कैप सूचकांक में एक दशमलव तीन प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई।
कंपनियों के प्रदर्शन पर नजर डालें तो सेंसेक्स में शामिल 30 में से 23 कंपनियों के शेयर आज गिरावट में रहें। सबसे अधिक नुकसान में रहने वाले शेयरों में साढे सात प्रतिशत की तीव्र गिरावट के साथ कोटक बैंक सबसे ऊपर था। बजाज फाइनेंस में तीन दशमलव छह प्रतिशत से अधिक नुकसान दर्ज हुआ और भारती एयरटेल का शेयर दो दशमलव तीन प्रतिशत से अधिक की गिरावट पर बंद हुआ।
सबसे अधिक बढत दर्ज करने वाले शेयरों में एक दशमलव दो प्रतिशत वृद्धि के साथ हिंदुस्तान यूनिलीवर, एक प्रतिशत बढत के साथ एशियन पेंट्स और दशमलव आठ प्रतिशत तेजी के साथ आईसीआईसीआई बैंक सबसे ऊपर रहें।