मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जनवरी 14, 2025 8:52 पूर्वाह्न

printer

वैष्णो देवी मंदिर की प्राकृतिक गुफा को मकर संक्रांति के अवसर पर आज खोला गया

जम्मू-कश्मीर में श्री माता वैष्णो देवी मंदिर की प्राकृतिक गुफा को मकर संक्रांति के अवसर पर आज तीर्थ यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। आज आरती के बाद माता वैष्णो देवी की पिंडियों के दर्शन के लिए पुरानी प्राकृतिक गुफा को तीर्थ यात्रियों के लिए खोल दिया जाएगा। इस गुफा के अगले एक महीने तक खुले रहने की उम्मीद है।

हर साल 14 जनवरी को पड़ने वाली मकर संक्रांति पर प्राकृतिक गुफा को तीर्थ यात्रियों के लिए खोला जाता है। हालांकि भारी संख्या में यात्रियों के आने के कारण पुरानी गुफा पूरे साल तीर्थ यात्रियों के लिए बंद रहती है।

तीर्थयात्री अकसर दर्शन के लिए पुरानी पारंपरिक प्राकृतिक गुफा को खोलने की मांग करते हैं, जिसे वर्ष में केवल एक बार ही खोला जाता है। प्राकृतिक गुफा के माध्यम से दर्शन की उनकी इच्छा को पूरा करने के लिए हाल ही में वर्चुअल मोड़ के माध्यम से भी ऐसी व्यवस्था शुरू की  गई थी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सर्वाधिक पठित

सम्पूर्ण जानकारी

कोई पोस्ट नहीं मिला