दिसम्बर 30, 2025 8:15 पूर्वाह्न

printer

वैष्णो देवी के पवित्र गुफा मंदिर में बढ़ी श्रद्धालुओं की भीड़

माता वैष्णो देवी के पवित्र गुफा मंदिर में नए साल से पहले हजारों तीर्थयात्री उमड़ पड़े। कटरा में तीर्थयात्रियों की संख्या बढ़कर 20 हजार से 26 हजार के बीच होने की खबर है। अधिकारियों को आशा है कि 2025 के अंत तक अतिरिक्त 70 हजार तीर्थयात्रियों के आने का अनुमान है। इस भारी भीड़ को संभालने के लिए रेलवे ने 27 दिसंबर, 2025 से 1 जनवरी, 2026 तक नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच विशेष आरक्षित रेलगाड़ियां- संख्या 04081 और 04082 चलाईं हैं।

 

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने पुलिस और प्रशासन के समन्वय से तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की है।