जनवरी 10, 2026 1:35 अपराह्न

printer

वैश्विक सैन्य खर्च बढ़ा, स्वास्थ्य निवेश में भारी गिरावट: डब्ल्यूएचओ प्रमुख टेड्रोस

विश्व स्वास्थ्य संगठन के महानिदेशक टेड्रोस एडनोम घेब्रेयेसस ने कहा है कि जहां एक ओर वैश्विक सैन्य खर्च बढ़ रहा है वहीं दूसरी ओर वैश्विक स्वास्थ्य क्षेत्र में होने वाले निवेश में काफी गिरावट आई है। श्री घेब्रेयेसस ने एक वीडियो संदेश और सोशल मीडिया पोस्ट में प्राथमिकताओं में बदलाव का आह्वान किया। उन्‍होंने देशों से संघर्ष बढ़ाने के बजाय जीवन बचाने का आग्रह किया और दुनिया को याद दिलाया कि शांति ही सबसे कारगर औषधि है। उन्होंने कहा कि 2024 में वैश्विक सैन्य खर्च रिकॉर्ड 2 दशमलव 7 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच गया।

श्री घेब्रेयेसस ने कहा कि 150 देशों में ज़मीनी स्तर पर काम करने वाले विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन को सदस्य देशों से दो साल के लिए 4.2 बिलियन डॉलर या प्रति वर्ष 2.1 बिलियन डॉलर की धनराशि प्राप्त हुई है, जो बेहद मामूली है। उन्‍होंने कहा कि इतनी धनराशि तो विश्‍व में हर आठ घंटे में सैन्‍य कार्रवाइयों पर खर्च हो जाती है।