मार्च 10, 2026 8:20 पूर्वाह्न

printer

वैश्विक बाजार में कच्चा तेल की कीमतों में गिरावट, ब्रेंट क्रूड 8.5% गिरकर 92 डॉलर 50 सेंट प्रति बैरल

वैश्विक बाजार में आज कच्‍चे तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। अंतरराष्‍ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड लगभग 8.5% गिरकर 92 डॉलर 50 सेंट प्रति बैरल पर आ गया। वहीं, अमरीकी बाजार में भी तेल की कीमत लगभग 9% गिरकर 88 डॉलर 60 सेंट प्रति बैरल के आसपास हो गई। हालांकि, कीमतें अभी भी संघर्ष की शुरुआत में मौजूद कीमतों से लगभग 30% अधिक हैं। यह गिरावट अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प के उस बयान के बाद आई है, जिसमें उन्‍होंने कहा है कि ईरान के साथ युद्ध बहुत जल्द समाप्त हो सकता है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला