मार्च 14, 2026 9:41 अपराह्न

printer

वैश्विक तेल कीमतों में वृद्धि के बीच पाकिस्तान ने सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 5 से 30 प्रतिशत कटौती की घोषणा की

वैश्विक तेल कीमतों में वृद्धि के मद्देनजर पाकिस्तान ने सरकारी कर्मचारियों के वेतन में 5 से 30 प्रतिशत की कटौती की घोषणा की है। यह निर्णय आज प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया। पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष का आर्थिक प्रभाव देश पर पहले से ही महसूस होने लगा है। इससे पहले दो महीने के लिए सरकारी वाहनों के ईंधन आवंटन में 50 प्रतिशत की कटौती की गई थी। इस अवधि के दौरान 60 प्रतिशत सरकारी वाहनों को सड़कों से हटाना और सरकारी कार्यालयों के लिए चार दिन के कार्य सप्ताह लागू करना शामिल था। पिछले शुक्रवार को पेट्रोलियम की कीमतों में 55 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी।