विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्लूएमओ) ने चेतावनी दी है कि वैश्विक तापमान में बढ़ोत्तरी दुनिया भर के लाखों लोगों को प्रभावित कर रही है।डब्लूएमओ के आंकड़ों के अनुसार दुनिया भर के कई क्षेत्रों में तापमान रिकॉर्ड तोड़ रहा है।
समुद्र की सतह का औसत तापमान भी बढ़ रहा है। जुलाई में यूरोप में लू की स्थिति ने विशेष रूप से स्वीडन और फ़िनलैंड को प्रभावित किया, जहाँ तापमान असामान्य रूप से 30 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चला गया।
डब्लूएमओ ने कहा कि पिछले सप्ताह, पश्चिम एशिया, दक्षिणी मध्य एशिया, उत्तरी अफ्रीका के अधिकांश हिस्सों, दक्षिणी पाकिस्तान और दक्षिण-पश्चिमी संयुक्त राज्य अमरीका के कुछ हिस्सों में अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा। दक्षिण-पश्चिमी ईरान और पूर्वी इराक में अधिकतम तापमान बढ रहा है। इससे अत्यधिक गर्मी और विनाशकारी जंगल की आग जैसी घटनाएं बढ़ रही है।