प्रधानमंत्री के प्रधान सचिव शक्तिकांत दास ने कहा है कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत ने उल्लेखनीय गतिशीलता और लचीलेपन का प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि मज़बूत घरेलू माँग और विवेकपूर्ण व्यापक आर्थिक नीतियों के कारण भारत विश्व की जीडीपी वृद्धि में लगभग बीस प्रतिशत योगदान देने के लिए तैयार है। पुणे में आज एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री दास ने यह बात कही। उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्र और अन्य देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते पर बातचीत में देश की प्राथमिकता अपने नागरिकों के हित में निष्पक्ष और संतुलित समझौते सुनिश्चित करना है।