वेनेजुएला सरकार ने देश में बाहरी हस्तक्षेप के विधान की घोषणा की है। जिसमें राष्ट्रपति को व्यापक शक्तियां प्रदान की गई हैं। इसके साथ ही वेनेजुएला में अमरीकी हमले को बढ़ावा देने या उसका समर्थन करने वाले लोगों को गिरफ्तार करने का निर्देश भी दिया गया है। शनिवार को जारी इस आदेश पर तत्कालीन राष्ट्रपति निकोलस मादुरो ने हस्ताक्षर किए थे, जिन्हें अमरीकी सैन्य बलों ने पकड़ लिया था और अभी उन्हें न्यूयॉर्क में हिरासत में रखा गया है। यह आदेश कानून के समान ही कार्य करेगा और 90 दिनों तक लागू रहेगा। बाद में इसे 90 दिनों के लिए और बढ़ाया जा सकता है।