दक्षिणी वेनेजुएला के एल कैलाओ नगरपालिका क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के बाद एक खदान ढहने से कम से कम 14 लोगों की मौत हो गई। ये मौतें कुआत्रो एस्क्विनास डी कैरेटल खदान के तीन अलग-अलग शाफ्टों में हुईं। बचाव कार्य जारी हैं।
एल कैलाओ शहर सोने के खनन के लिए जाना जाता है। 30 हज़ार निवासियों में से अधिकांश प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से खनन में शामिल हैं। वेनेजुएला तांबे, हीरे और अन्य कीमती धातुओं के खनन से भरा हुआ है।
Site Admin | अक्टूबर 14, 2025 1:31 अपराह्न
वेनेजुएला में बारिश के बाद खदान ढहने से 14 लोगों की मौत, बचाव कार्य जारी