संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने वेनेजुएला में अमरीका की सैन्य कार्रवाई को एक खतरनाक मिसाल करार दिया है। संयुक्त राष्ट्र के प्रवक्ता स्टीफन डुजारिक ने एक बयान में कहा कि महासचिव एंतोनियो गुतेरस इस बात से बेहद चिंतित हैं कि इस अभियान के गंभीर क्षेत्रीय परिणाम हो सकते हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र चार्टर सहित अंतरराष्ट्रीय कानून के पूर्ण सम्मान के महत्व पर जोर दिया और इस बात पर चिंता व्यक्त की कि इन नियमों का पालन नहीं किया गया। महासचिव ने वेनेजुएला में मानवाधिकारों और कानून के शासन का पूर्ण सम्मान करते हुए समावेशी संवाद का आह्वान किया है।
Site Admin | जनवरी 4, 2026 6:34 पूर्वाह्न
वेनेजुएला में अमरीका की सैन्य कार्रवाई खतरनाक: संयुक्त राष्ट्र महासचिव