जनवरी 8, 2026 8:24 पूर्वाह्न

printer

वेनेजुएला नए तेल समझौते से प्राप्त राजस्व का उपयोग केवल अमरीका में बनी वस्तुओं की खरीद में करेगा: अमरीकी राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि वेनेजुएला नए तेल समझौते से प्राप्त राजस्व का उपयोग केवल अमरीका में बनी वस्तुओं की खरीद में करेगा। सोशल मीडिया पोस्ट में ट्रंप ने कहा कि इन खरीदों में अमरीका कृषि उत्पाद, दवा, चिकित्सा उपकरण और बिजली ग्रिड तथा ऊर्जा सुविधाओं में सुधार के लिए उपकरण आदि शामिल होंगे।

 

इससे पहले, राष्‍ट्रपति ट्रंप ने कहा था कि वेनेजुएला की अंतरिम सरकार, प्रतिबंधित तेल के 3 से 5 करोड बैरल अमरीका को सौंपेगा जिसे बाजार मूल्‍य पर बेचा जाएगा और इस पर अमरीका का निंयत्रण रहेगा, जिससे वेनेजुएला और अमेरिका दोनों को लाभ मिलेगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला