वेनेजुएला की सुप्रीम कोर्ट ने आज उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्स से कार्यवाहक राष्ट्रपति का कार्यभार सम्भालने को कहा है। इस बीच, विपक्ष की नेता मारिया कोरिना मचाडो ने विपक्ष के उम्मीदवार को राष्ट्रपति बनाने का आह्वान किया है। अमरीका ने कल सुबह सैनिक कार्रवाई में वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ लिया था और उन्हें अमरीका लाया गया था।
Site Admin | जनवरी 4, 2026 7:41 अपराह्न
वेनेजुएला की सुप्रीम कोर्ट ने उपराष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्स को कार्यवाहक राष्ट्रपति नियुक्त करने का आदेश दिया